मनमोहन सिंह और लारा की मुलाकात शनिवार को क्राउन प्लाजा होटल में हुई। इस मुलाकात के दौरान दोनों शख्सियतों ने कुछ मिनट तक गुफ्तगू की। ऐसा माना जा रहा है कि दोनों की बातचीत मुख्य रूप से क्रिकेट पर केंद्रित रही।
सूत्रों का कहना है कि भारतीय प्रधानमंत्री ने लारा से यह जानना चाहा कि वह अगली बार कब भारत जा रहे हैं। मनमोहन सिंह के स्वदेश रवाना होने से पूर्व आनन-फानन में दोनों की मुलाकात की व्यवस्था की गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।