For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

एक जीत से टेस्ट तालिका में शीर्ष पर पहुंच जाएगी भारतीय टीम

By Staff

कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में मिली पारी और 144 रनों की शानदार जीत के साथ भारतीय टीम पहले क्रम पर पहुंच गई है लेकिन यहां उसे दक्षिण अफ्रीका के साथ स्थान साझा करना पड़ रहा है।

दोनों टीमों के 122-122 अंक हैं। कानपुर टेस्ट से पहले भारतीय टीम 119 अंकों के साथ तीसरे क्रम पर थी लेकिन इस मैच से हासिल तीन अंकों के साथ उसने पहला स्थान प्राप्त कर लिया है।

मुंबई में जीत की सूरत में भारतीय टीम 124 अंकों के साथ स्पष्ट तौर पर पहले स्थान पर काबिज हो जाएगी। आस्ट्रेलियाई टीम 116 अंकों के साथ तीसरे और श्रीलंकाई टीम 115 अंकों के साथ चौथे स्थान पर रहेगी।

कानपुर टेस्ट से पहले श्रीलंकाई टीम 120 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर काबिज थी, लेकिन इस हार ने उसे 117 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर धकेल दिया है। मुंबई में मिली हार से श्रीलंका के अंक घटकर 115 रह जाएंगे।

दूसरी ओर, हार की सूरत में भारतीय टीम एक बार फिर दूसरे स्थान पर खिसक जाएगी तथा श्रीलंका तीसरे स्थान पर पहुंच जाएगी। दक्षिण अफ्रीकी टीम इस सप्ताह के पहले ही तरह प्रथम पायदान पर पहुंच जाएगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:27 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+