टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने 36.5 ओवरों में 119 रन बनाए। इंग्लैंड की ओर से तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने 23 रन देकर 5 विकेट लिए।
जवाब में खेलने उतरी मेहमान टीम ने 31.2 ओवरों में तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इंग्लैंड की ओर से जोनाथन ट्रॉट 52 रन बनाकर नाबाद लौटे। इसके अलावा कप्तान एंड्रयू स्ट्रॉस ने 32 और इयोन मोर्गन ने नाबाद 28 रनों का योगदान दिया।
इस जीत के साथ इंग्लैंड ने पांच मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला में 2-1 की बढ़त बना ली है। जोहांसबर्ग में खेला गया पहला मैच बारिश के कारण रद्द कर दिया गया था।
केपटाउन में खेले गए दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड ने सात विकेट से जीत हासिल की थी। इसके बाद केपटाउन में ही खेले गए तीसरे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने उसे 121 रनों से हराया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।