बाराथ के शतक से सबक ले वेस्टइंडीज टीम : लारा
वेबसाइट 'फॉक्स स्पोर्ट्स' से बातचीत के दौरान लारा ने कहा कि बाराथ ने शतक लगाकर यह साबित कर दिया कि आस्ट्रेलियाई गेंदबाजों से डरने वाली कोई बात नहीं है।
लारा ने कहा, "बराथ अगर अपने पहले ही मैच में शतक लगा सकते हैं तो क्रिस गेल, शिवनारायण चंद्रपॉल और रामनरेश सरवन जैसे दिग्गज भला आस्ट्रेलियाई गेंदबाजों से क्यों घबरा रहे हैं।"
लारा ने कहा कि ब्रिस्बेन मे मिली पारी की हार के बाद वेस्टइंडीज के लिए दूसरे टेस्ट मैच में वापसी कर पाना बेहद मुश्किल लग रहा है।
बकौल लारा, "तीन दिन में मिली पारी की हार के बाद वेस्टइंडीज टीम के लिए वापसी करने में काफी दिक्कत होगी। इसके बावजूद इस टीम के साथ कुछ सकारात्मक ऊर्जा है। बाराथ उसमें से एक हैं।"
बाराथ ने अपने पहले टेस्ट मैच में ही शतक लगाया। 18 वर्षीय बाराथ वेस्टइंडीज के लिए सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications