वेबसाइट 'न्यूज डॉट कॉम एयू' ने सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि क्लार्क और बिंगल ने रविवार को काफी देर साथ-साथ बिताया।
मशहूर पत्रिका 'गार्जिया' ने सोशल नेटवर्किं ग वेबसाइट 'ट्विटर' पर बिंगल की टिप्पणी के आधार पर शुक्रवार को खबर दी थी कि दोनों अलग होने की स्थिति में पहुंच गए हैं।
वेबसाइट ने सूत्र के हवाले से लिखा है, "बिंगल ने रविवार को क्लार्क से ब्रिस्बेन हवाई अड्डे पर मुलाकात की। इसके बाद दोनों काफी देर साथ-साथ रहे।"
वेस्टइंडीज के साथ ब्रिस्बेन में खेले गए टेस्ट मैच में मिली जीत के बाद बाकी सभी खिलाड़ियों की पत्नियां और प्रेमिकाएं उन्हें बधाई देने पहुंची लेकिन बिंगल वहां नहीं थीं।
इससे पहले मेलबर्न में आयोजित एक कार्यक्रम में भी बिंगल नहीं पहुंची थीं जबकि बाकी सभी खिलाड़ियों की पत्नियां और प्रेमिकाएं वहां मौजूद थीं। इसके बाद से क्लार्क और बिंगल के संबंधों में दरार की खबरें आने लगी थीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।