फोर्स इंडिया टीम के चालक ने निकाला दूसरा तेज समय
वीजेएम02 मॉडल की रेसिंग कार पर सवार पॉल कुल 46 लैप पूरे किए और एक लैप पूरा करने के लिए एक मिनट 19.369 सेकेंड का समय लिया। यह दिन का दूसरा सर्वश्रेष्ठ समय रहा। विलियम-टोयोटा टीम के एंडी साउसेक ने एक मिनट 19.158 सेकेंड के साथ सर्वश्रेष्ठ समय निकाला।
फोर्स इंडिया के दूसरे प्रशिक्षण चालक जे.आर. हिल्डेब्रांड ने भी अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन वह पॉल की बराबरी नहीं कर सके। हिल्डेब्रांड ने कुल 49 लैप पूरे किए और एक लैप का चक्कर लगाने के लिए एक मिनट 20.537 का समय लिया। यह दसवां सर्वश्रेष्ठ समय रहा।
इस प्रशिक्षण सत्र में कुल 12 युवा चालक हिस्सा ले रहे हैं। मैक्लॉरेन-मर्सीडीज टीम के गैरी पैफेट ने 1 मिनट 19.426 सेकेंड के साथ तीसरा श्रेष्ठ समय निकाला। रेनॉ टीम के डेनियल रिकाडरे 1 मिनट 19. 534 सेकेंड के साथ चौथे और फेरारी टीम के जूल्स बियाकी 1 मिनट 19.626 सेकेंड के साथ पांचवें स्थान पर रहे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications