पीटरसन, मैक्लॉरेन और वेट दक्षिण अफ्रीकी टेस्ट टीम में
चयनकर्ताओं ने 16 दिसंबर से सेंचुरियन में खेले जाने वाले पहले टेस्ट मैच के लिए सलामी बल्लेबाज इमरान खान और हरफनमौल खिलाड़ी एल्बी मोर्कल को टीम से बाहर कर दिया है। इस टीम में कप्तान ग्रीम स्मिथ और मोर्न मोर्कल की वापसी हुई है।
सेंचुरियन में अनुभवी तेज गेंदबाज मखाया एंटिनी अपना 100वां टेस्ट खेलेंगे। वह यह मुकाम हासिल करने वाले दक्षिण अफ्रीका के पांचवें खिलाड़ी होंगे। इससे पहले जैक्स कैलिस (130), मार्क बाउचर (125), शॉन पोलक (108) और कैरी कर्स्टन (101) मैच खेल चुके हैं।
दक्षिण अफ्रीकी टीम इस प्रकार है : ग्रीम स्मिथ (कप्तान), हाशिम अमला, मार्क बाउचर, अब्राहम डिविलियर्स, फिडेल डेर वेट, जीन पॉल डुमिनी, पॉल हैरिस, जैक्स कैलिस, रेयान मैक्लॉरेन, मोर्न मोर्कल, मखाया एंटिनी, वायने पार्नेल, एल्वारो पीटरसन, एश्वेल प्रिंस और डेल स्टेन।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications