Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

दिलशान किसी एक श्रृंखला में दो शतक लगाने वाले दूसरे श्रीलंकाई

दिलशान ने ब्रेब्रॉर्न स्टेडियम में जारी मैच के पहले दिन 109 रन बनाए। दिलशान ने इसी श्रृंखला के अंतर्गत अहमदाबाद में खेले गए पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में 112 रन बनाए थे।

इससे पहले यह कारनामा दिलीप मेंडिस कर चुके हैं। मेंडिस ने 1982-83 में श्रीलंकाई टीम के पहले भारत दौरे के दौरान चेन्नई के चेपक मैदान पर खेले गए टेस्ट मैच की दोनों पारियों में 105 और 105 रन बनाए थे।

दिलशान ने अपने करियर का 11वां और भारत के खिलाफ तीसरा शतक लगाया। दिलशान ने विदेशी धरती पर अपना अच्छा फार्म जारी रखते हुए छठा शतक जड़ा।

यही नहीं, दिलशान ने इस वर्ष अपने शतकों की संख्या छह कर ली है। इस तरह वह किसी एक वर्ष में सर्वाधिक सात शतक लगाने के पूर्व कप्तान अरविंद डीसिल्वा का रिकार्ड तोड़ने के काफी करीब हैं।

दिलशान ने इस वर्ष एक हजार रन भी पूरे कर लिए हैं। इस वर्ष एक हजार या उससे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में सिर्फ चार नाम शामिल हैं।

इससे पहले, थिलन समरवीरा (1234), माहेला जयवर्धने (1182) और एंड्रयू स्ट्रॉस (1071) ने इस वर्ष एक हजार रनों का आंकड़ा पार किया है। इनमें सर्वाधिक छह शतक दिलशान के नाम हैं। समरवीरा ने चार, जयवर्धने ने तीन और स्ट्रॅास ने चार शतक लगाए हैं।

श्रीलंकाई टीम ने मुंबई टेस्ट के पहले दिन आठ विकेट पर 366 रन बनाए। इस तरह मेहमान टीम ने भारत में खेले गए किसी टेस्ट मैच के पहले दिन सर्वाधिक रन जुटाने का रिकार्ड अपने नाम किया। इससे पहले यह रिकार्ड आस्ट्रेलियाई टीम के नाम था, जिसने 2004-05 में नागपुर में खेले गए टेस्ट मैच के पहले दिन सात विकेट पर 362 रन बनाए थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:27 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+