Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

वुड्स होंगे तलब, लग सकता है आंशिक जुर्माना

समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक पुलिस ने बताया कि वुड्स को इस मामले में आपराधिक जांच का सामना नहीं करना होगा। पुलिस ने वुड्स के खिलाफ घरेलू हिंसा से जुड़े किसी भी मामले से इंकार किया है।

'फ्लोरिडा हाईवे पेट्रोल' के मेजर सिंडी विलियम्स ने मंगलवार को बताया कि वुड्स पर 164 डॉलर का जुर्माना लगाया जा सकता है।

दरअसल, शुक्रवार को ओरलैंडो में उनकी कार डिवाइडर से टकराने के बाद एक पेड़ से जा टकराई थी। इसमें उनको हल्की चोट लगी थी। उसी दिन उपचार के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।

इस हादसे के बाद कई तरह के सवाल खड़े हो गए थे। पत्नी के साथ वुड्स के झगड़े की बात भी मीडिया में आई थी। हादसे के बाद उनकी चुप्पी भी कई सवाल खड़े कर रही थी। अब अपने बयान में उन्होंने पत्नी एलेन नार्डेग्रेन की भी जमकर तारीफ की है।

तमाम अफवाहों के बीच अपनी वेबसाइट पर रविवार को जारी बयान में वुड्स ने कहा था कि यह दुर्घटना उन्हीं की गलती की वजह से हुई और वह कोशिश करेंगे कि भविष्य में ऐसा कोई अन्य हादसा न हो। उन्होंने कहा था, "मेरे और मेरे परिवार के बारे में कई तरह की अफवाहें फैली हैं, जो बिल्कुल गैर जिम्मेदार हैं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:27 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+