Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

फोर्स इंडिया के चालक ने निकाला चौथा तेज समय

पॉल ने सत्र के पहले दिन दूसरा श्रेष्ठ समय निकाला था। वीजेएम02 मॉडल की रेसिंग कार पर सवार पॉल ने कुल 58 लैप पूरे किए। उन्होंने एक लैप पूरा करने के लिए एक मिनट 19.411 सेकेंड का समय लिया। यह दिन का चौथा सर्वश्रेष्ठ समय रहा।

फोर्स इंडिया के दूसरे प्रशिक्षु चालक जे.आर. हिल्डेब्रांड ने भी अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन वह पॉल की बराबरी नहीं कर सके। हिल्डेब्रांड ने कुल 49 लैप पूरे किए और एक लैप का चक्कर लगाने के लिए एक मिनट 20.517 सेकेंड का समय लिया।

इस प्रशिक्षण सत्र में कुल 12 युवा चालक हिस्सा ले रहे हैं। मैक्लॉरेन-मर्सीडीज टीम के गैरी पैफेट ने 1 मिनट 18.718 सेकेंड के साथ पहला श्रेष्ठ समय निकाला।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:27 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+