For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

श्रीलंकाई पारी 393 रनों पर सिमटी, शतक से चूके मैथ्यूज

By Staff

मुंबई, 3 दिसम्बर (आईएएनएस)। स्थानीय ब्रेबॉर्न स्टेडियम में भारत के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला के तीसरे और आखिरी मैच के दूसरे दिन गुरुवार को श्रीलंका की पूरी टीम 393 रनों के स्कोर पर पेवेलियन लौट गई। दूसरे दिन एंजेलो मैथ्यूज शतक से चूक गए और 99 रनों के निजी स्कोर पर रन आउट हो गए।

पहले दिन के स्कोर आठ विकेट पर 366 रनों से आगे खेलते हुए मैथ्यूज ने अपनी टीम का स्कोर 400 रनों के पार ले जाने की भरपूर कोशिश की लेकिन वह कामयाब नहीं हो सके। खेल के पहले सत्र में ही मैथ्यूज और चनाका वेलेगेदारा के रूप में श्रीलंका के शेष दो विकेट भी गिर गए। दूसरे दिन श्रीलंका महज 27 रन ही जोड़ सका।

खेल के पहले दिन हरभजन सिंह की शानदार गेंदबाजी की बदौलत भारतीय टीम मेहमानों पर कुछ हद तक अंकुश लगाने में सफल रही थी। परंतु तिलकरत्ने दिलशान ने शतक लगाकर अपनी टीम को सम्मानजक स्थिति में पहुंचा दिया था। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला करने वाली श्रीलंकाई टीम के सलामी बल्लेबाजों दिलशान और परानाविताना ने संभलकर शुरुआत की थी। पहले विकेट के लिए दोनों ने 93 रनों की बेहतरीन साझेदारी की थी।

दिलशान ने 109 रन बनाए थे। उनके करियर का यह 11वां शतक है। परानाविताना ने भी 53 रनों का योगदान दिया था। भारत की ओर से हरभजन ने चार और प्रज्ञान ओझा ने तीन विकेट झटके। जहीर खान और एस. श्रीसंत को भी एक-एक विकेट मिला।

श्रृंखला के इस अंतिम मैच में भारतीय टीम में गौतम गंभीर की जगह मुरली विजय को मौका दिया गया। श्रीलंकाई टीम में नुवान कुलसेकरा को शामिल किया गया।

कानपुर में खेले गए श्रृंखला के दूसरे मैच में पारी और 144 रनों से जीत हासिल भारतीय क्रिकेट टीम श्रृंखला में 1-0 से आगे है। अहमदाबाद में खेला गया पहला मैच ड्रा हुआ था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:27 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+