Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

भारतीय टीम ने पार किया 600 रनों का आंकड़ा (लीड-3)

भारतीय टीम ने वी.वी.एस. लक्ष्मण के रूप में अपना पांचवां विकेट गंवाया। लक्ष्मण ने 91 गेंदों का सामना करते हुए आठ चौकों की मदद से 62 रन बनाए। लक्ष्मण का विकेट 591 रनों के कुल योग पर गिरा।

इससे पहले भारतीय टीम ने सचिन तेंदुलकर के रूप में अपना चौथा विकेट गंवाया था तेंदुलकर 53 रन बनाकर 558 रनों के व्यक्तिगत योग पर पेवेलियन लौटे। उन्हें नुवान कुलसेकरा ने बोल्ड किया। तेंदुलकर ने 103 गेंदों का सामना करते हुए छह चौके लगाए।

खबर लिखे जाने तक युवराज सिंह 36 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 19 रन बनाकर विकेट पर थे जबकि कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने चार रन बनाए थे। श्रीलंका की पहली पारी को 393 रनों पर समेटने के बाद भारतीय टीम ने अब तक 211 रनों की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल कर ली है।

दूसरे दिन की समाप्ति तक एक विकेट के नुकसान पर 443 रन बनाने वाली भारतीय टीम को तीसरे दिन के पहले सत्र में ही जोरदार झटका लगा। दूसरे दिन 284 रनों पर नाबाद लौटने वाले सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग तिहरे शतक से चूक गए।

तीसरे दिन हर क्रिकेट प्रेमी की नजर सहवाग पर ही थी लेकिन वह इतिहास की दहलीज पर पहुंच कर चूक गए। वह 293 रनों के स्कोर पर मुथैया मुरलीधरन की गेंद पर चकमा खा गए और अपना विकेट गवां बैठे।

सहवाग के विदा होने के बाद राहुल राहुल द्रविड़ भी 74 रन बनाकर पेवेलियन लौट गए। सहवाग के साथ दूसरे विकेट के लिए 237 रनों की विशाल साझेदारी करने वाले द्रविड़ ने अपने करियर का 58वां अर्धशतक लगाया।

खेल का दूसरा दिन पूरी तरह से भारतीय टीम के नाम रहा था। भारत की ओर से मुरली विजय ने भी 87 रनों की पारी खेली। दूसरे दिन ही श्रीलंका की पहली पारी 393 रनों पर सिमट गई थी। एंजेलो मैथ्यूज शतक से चूक गए और 99 रनों के निजी स्कोर पर रन आउट हुए।

पहले दिन तिलकरत्ने दिलशान ने शतक लगाकर अपनी टीम को सम्मानजक स्थिति में पहुंचा दिया था। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला करने वाली श्रीलंकाई टीम के सलामी बल्लेबाजों दिलशान और परानाविताना ने संभलकर शुरुआत की थी।

पहले विकेट के लिए दोनों ने 93 रनों की बेहतरीन साझेदारी की थी। दिलशान ने 109 रन बनाए थे। उनके करियर का यह 11वां शतक है। परानाविताना ने भी 53 रनों का योगदान दिया था। भारत की ओर से हरभजन सिंह ने चार और प्रज्ञान ओझा ने तीन विकेट झटके।

जहीर खान और एस. श्रीसंत को भी एक-एक विकेट मिला। कानपुर में खेले गए श्रृंखला के दूसरे मैच में पारी और 144 रनों से जीत हासिल कर भारतीय क्रिकेट टीम श्रृंखला में 1-0 से आगे है। अहमदाबाद में खेला गया पहला मैच ड्रा रहा था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:27 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+