ब्रावो के शतक की बदौलत वेस्टइंडीज संतोषजनक स्थिति में
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेहमान टीम की ओर से शिवनारायण चंद्रपॉल ने भी 62 रनों का योगदान दिया। चंद्रपॉल ने 151 गेंदों का सामना करते हुए पांच चौके लगाए।
दूसरी ओर, ब्रावो ने अपने करियर का तीसरा टेस्ट शतक लगाने के लिए 146 गेंदों का सामना किया। वह 156 गेंदों पर 12 चौकों और एक छक्के की मदद से 104 रन बनाकर पेवेलियन लौटे।
दिन का खेल खत्म होने तक ब्रेंडन नैश 65 गेंदों पर आठ चौकों की मदद से 44 और डरेन सैमी 56 गेंदों पर पांच चौकों और दो छक्कों की मदद से 44 रन बनाकर नाबाद लौटे।
आस्ट्रेलिया की ओर से डगलस बोलिंगर और शेन वॉटसन ने दो-दो विकेट चटकाए हैं जबकि मिशेल जानसन और नेथन हॉरित्ज ने एक-एक सफलता हासिल की है।
तीन मैचों की श्रृंखला में मेजबान टीम 1-0 की बढ़त बनाए हुए है। ब्रिस्बेन में खेले गए पहले मैच में उसने वेस्टइंडीज को एक पारी और 65 रनों से पराजित किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications