धौनी का अर्धशतक, भारत को मिली 304 रनों की बढ़त (लीड-4)
खबर लिखे जाने तक भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धौनी 133 गेंदों पर तीन चौकों और तीन छक्कों की मदद से 75 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि प्रज्ञान ओझा ने एक रन बनाया था।
भारतीय टीम ने वी.वी.एस. लक्ष्मण के रूप में अपना पांचवां विकेट गंवाया था। लक्ष्मण ने 91 गेंदों का सामना करते हुए आठ चौकों की मदद से 62 रन बनाए। लक्ष्मण का विकेट 591 रनों के कुल योग पर गिरा था।
लक्ष्मण के आउट होने के बाद कप्तान धौनी को छोड़कर और कोई बल्लेबाज विकेट पर टिक नहीं सका। युवराज सिंह (23), हरभजन सिंह (1), जहीर खान (7) और शांताकुमारन श्रीसंत (8)सस्ते में पेवेलियन लौट गए।
इससे पहले भारतीय टीम ने सचिन तेंदुलकर के रूप में अपना चौथा विकेट गंवाया था तेंदुलकर 53 रन बनाकर 558 रनों के व्यक्तिगत योग पर पेवेलियन लौटे। उन्हें नुवान कुलसेकरा ने बोल्ड किया। तेंदुलकर ने 103 गेंदों का सामना करते हुए छह चौके लगाए।
दूसरे दिन की समाप्ति तक एक विकेट के नुकसान पर 443 रन बनाने वाली भारतीय टीम को तीसरे दिन के पहले सत्र में ही जोरदार झटका लगा। दूसरे दिन 284 रनों पर नाबाद लौटने वाले सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग तिहरे शतक से चूक गए।
तीसरे दिन हर क्रिकेट प्रेमी की नजर सहवाग पर ही थी लेकिन वह इतिहास की दहलीज पर पहुंच कर चूक गए। वह 293 रनों के स्कोर पर मुथैया मुरलीधरन की गेंद पर चकमा खा गए और अपना विकेट गवां बैठे।
सहवाग के विदा होने के बाद राहुल राहुल द्रविड़ भी 74 रन बनाकर पेवेलियन लौट गए। सहवाग के साथ दूसरे विकेट के लिए 237 रनों की विशाल साझेदारी करने वाले द्रविड़ ने अपने करियर का 58वां अर्धशतक लगाया।
खेल का दूसरा दिन पूरी तरह से भारतीय टीम के नाम रहा था। भारत की ओर से मुरली विजय ने भी 87 रनों की पारी खेली। दूसरे दिन ही श्रीलंका की पहली पारी 393 रनों पर सिमट गई थी। एंजेलो मैथ्यूज शतक से चूक गए और 99 रनों के निजी स्कोर पर रन आउट हुए।
पहले दिन तिलकरत्ने दिलशान ने शतक लगाकर अपनी टीम को सम्मानजक स्थिति में पहुंचा दिया था। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला करने वाली श्रीलंकाई टीम के सलामी बल्लेबाजों दिलशान और परानाविताना ने संभलकर शुरुआत की थी।
पहले विकेट के लिए दोनों ने 93 रनों की बेहतरीन साझेदारी की थी। दिलशान ने 109 रन बनाए थे। उनके करियर का यह 11वां शतक है। परानाविताना ने भी 53 रनों का योगदान दिया था। भारत की ओर से हरभजन सिंह ने चार और प्रज्ञान ओझा ने तीन विकेट झटके।
जहीर खान और एस. श्रीसंत को भी एक-एक विकेट मिला। कानपुर में खेले गए श्रृंखला के दूसरे मैच में पारी और 144 रनों से जीत हासिल कर भारतीय क्रिकेट टीम श्रृंखला में 1-0 से आगे है। अहमदाबाद में खेला गया पहला मैच ड्रा रहा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications