यंग ने अमेरिकी बेसबॉल टीम टेक्सास रेंजर्स के लिए खेलने के अलावा न्यूजीलैंड और विश्व चैम्पियन आस्ट्रेलिया की क्रिकेट टीम को प्रशिक्षित किया है।
यंग को भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी रॉबिन सिंह के स्थान पर क्षेत्ररक्षण सलाहकार नियुक्त किया गया है। सिंह को कुछ महीने पहले गेंदबाजी कोच वेंकटेश प्रसाद के साथ बर्खास्त कर दिया गया था। सिंह और प्रसाद 2007 से भारतीय टीम के साथ जु़ड़े हुए थे। यंग ने नौ वर्षो तक आस्ट्रेलियाई टीम का क्षेत्ररक्षण सुधारने में मदद की है।
अपनी नई भूमिका को स्वीकार करने के बाद भारत रवाना होने से पहले यंग ने वेबसाइट 'क्रिक इंफो डॉट कॉम' से बातचीत के दौरान कहा, "मैं बतौर सलाहकार बीसीसीआई के साथ काम करुं गा। मुझे श्रीलंका के साथ खेली जाने वाली एकदिवसीय श्रृंखला के मद्देनजर टीम के साथ रहने को कहा गया है।"
यंग ने कहा कि वह 27 दिसंबर को खेले जाने वाले आखिरी एकदिवसीय मुकाबले के बाद स्वदेश लौट जाएंगे और उनका भारतीय बोर्ड के साथ लंबा करार करने का फिलहाल कोई इरादा नहीं है। बकौल यंग, "फिलहाल किसी करार की संभावना नहीं दिखती। इस संबंध में जारी बातें सिर्फ अटकलें हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।