वेलिंग्टन टेस्ट में न्यूजीलैंड पर हार का संकट मंडराया
इस टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड के लिए मुश्किल यह है कि अभी दो दिनों का खेल बचा हुआ है और उसे अभी भी जीत के लिए 335 रनों की दरकार है। टीम के सामने हार टालने के लिए दूसरा विकल्प इस मैच को ड्रा करवाने का है लेकिन दो दिनों के बचे समय को देखते हुए इसकी संभावना बेहद कम है कि मेहमान टीम के शेष सात बल्लेबाज पाकिस्तानी तेज गेंदबाजों को झेलने में सफल रहेंगे।
तीसरे दिन न्यूजीलैंड की दूसरी पारी में उसे टिम मैकंटॉस, मार्टिन गुपटिल और डेनियल फ्लाइन के रूप में तीन झटके लगे। दिन का खेल खत्म होने तक रॉस टेलर 15 और पीटर फल्टन 12 रन बनाकर नाबाद थे। इससे पहले पाकिस्तान ने कप्तान मोहम्मद यूसुफ के बेहतरीन 83 रनों की बदौलत दूसरी पारी में 239 रन बनाए।
कीवी टीम की पहली पारी महज 99 रनों पर सिमट गई थी। मेहमान टीम की ओर से टेलर ने सर्वाधिक 30 रनों का योगदान दिया था। पाकिस्तानी टीम की पहली पारी 264 रनों के स्कोर पर सिमट गई थी।
उल्लेखनीय है कि तीन मैचों की श्रृंखला में न्यूजीलैंड 1-0 की बढ़त बनाए हुए है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications