फुटबाल विश्व कप के समूह तय
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक समूह ए में मेजबान दक्षिण अफ्रीका के साथ मेक्सिको, उरुग्वे और फ्रांस की टीमें शामिल हैं। समूह बी में अर्जेटीना, नाइजीरिया, दक्षिण कोरिया और ग्रीस की भिड़ंत देखने को मिलेगी।
समूह सी में इंग्लैंड, अमेरिका, अल्जीरिया और स्लोवेनिया की टीमें आमने-सामने होंगी। इसी तरह समूह डी में जर्मनी, आस्ट्रेलिया, सर्बिया और घाना की टीमों में टक्कर होगी।
समूह ई में नीदरलैंड, डेनमार्क, जापान और कैमरून की टीमें शामिल की गई हैं। दूसरी ओर समूह एफ में निवर्तमान विश्व चैम्पियन इटली, पराग्वे, न्यूजीलैंड और स्लोवाकिया की टीमों को स्थान मिला है।
बड़े सितारों से सजी ब्राजील को समूह जी में स्थान दिया गया है। उसके अलावा इस समूह में उत्तर कोरिया, आइवरी कोस्ट और पुर्तगाल शामिल हैं। समूह एच में स्पेन, स्विट्जरलैंड, होंडुरास और चिली की टीमें हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications