रविवार को खेले गए खिताबी मुकाबले में ज्वाला और दीजू को डेनमार्क को जोएकिम फिशर नील्सन और क्रिस्टिना पेडरसन की सर्वोच्च वरीयता प्राप्त जोड़ी ने पराजित किया।
ज्वाला-दीजू की सातवीं वरीय जोड़ी यह मुकाबला 37 मिनट के भीतर 14-21-18-21 से हार गई। फाइनल में पहुंचकर विशेषज्ञों को चौंकाने वाले ज्वाला-दीजू ने मैच के दौरान कई बेजां गलतियां कीं।
ज्वाला और दीजू ने शनिवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में पोलैंड के राबर्ट मातेयुसियाक और नेदियेद्जा कोस्तीयुचेक की जोड़ी को पराजित किया था।
मलेशिया के ली चोंग वेई ने पुरुषों का एकल खिताब जीता जबकि मलेशिया की ही मेउ चू वोंग ने महिला एकल खिताब पर कब्जा किया।
विश्व के सर्वोच्च वरीय खिलाड़ी और प्रतियोगिता के टॉप सीड वेई ने खिताबी मुकाबले में सुंग ह्वान पार्क को 21-17, 21-17 से हराया जबकि मेउ ने महिला एक फाइनल में जर्मनी की जूलियन श्चेंक को 21-15, 21-7 से शिकस्त दी।
पुरुषों के युगल खिताबी मुकाबले में कोरिया के जुंग सुंग और ली योंग देई ने डेनमार्क के मोगेनसेन कार्टसन और बोए मथाएस को 21-15, 21-15 से हराया।
इसी तरह महिलाओं के युगल फाइनल में मेजबान देश की एई हुई चिन और पेई ट्री वोंग ने सर्वोच्च वरीय जोड़ी की हैसियत को कायम रखते हुए डेनमार्क की कामिला रेटर जुल्ह और लीना फ्रीयर क्रिस्टिनसन को 21-17 21-14 से हराकर खिताब जीता।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।