पत्नी के लिए क्रिकेट को अलविदा कहेंगे ओ'ब्रायन
ओ'ब्रायन ने शनिवार रात वेलिंग्टन में क्रिकेट से संन्यास लेने की बात कही। उस वक्त उनके आखों में आंसू थे लेकिन उन्होंने कहा कि अपने वैवाहिक जीवन की खातिर उन्हें यह फैसला लेना पड़ रहा है। उन्होंने ढाई साल पहले शादी की थी। उनकी पत्नी रोजी इंग्लैंड में रहती हैं।
स्थानीय समाचार पत्र 'डोमोनियन पोस्ट' के अनुसार ओ'ब्रायन ने कहा, "शादी के बाद से हमने सिर्फ नौ महीने ही साथ बिताएं हैं। अब मेरा ध्यान खुद को एक अच्छा पति साबित करने और अपना परिवार शुरू करने पर है।"
उन्होंने कहा कि वह क्रिकेट से संन्यास का फैसला पहले ही कर चुके थे लेकिन वह नेपियर टेस्ट तक इंतजार करेंगे। इसके बाद वह इंग्लैंड जाएंगे जहां वह अगले वर्ष काउंटी क्रिकेट में मिडलसेक्स की ओर से खेलेंगे।
गौरतलब है कि लगभग पांच वर्ष पहले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखने वाले ओ'ब्रायन ने अब तक कुल 21 टेस्ट मैच खेले हैं और इनमें उन्होंने 67 विकेट चटकाए। अपने करियर के 10 एकदविसीय मैचों में उन्होंने 14 विकेट लिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications