चैम्पियंस चैलेंज हॉकी : न्यूजीलैंड ने भारत को बराबरी पर रोका
भारत के लिए तुषार खांडेकर और शिवेंद्र सिंह ने गोल किया जबकि न्यूजीलैंड की ओर से डीन कुजिंस और एंड्रयू हेवॉर्ड ने गोल दागा।
खांडेकर ने 30वें मिनट में गोल किया जबकि शिवेंद्र ने 51वें मिनट में अपनी टीम को बढ़त दिलाई। न्यूजीलैंड ने कुजिंस के गोल के माध्यम से 47वें मिनट में बराबरी की थी जबकि हेवॉर्ड ने 58वें मिनट में एक बार फिर अपनी टीम को बराबरी दिलाई।
इस मैच में भारतीय गोलकीपर एडिर्र्यन डीसूजा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड की आक्रमण पंक्ति के कई प्रयासों को बेकार साबित किया। रक्षापंक्ति के खराब खेल के कारण डीसूजा पर अतिरिक्त दबाव था।
पूल-ए के एक अन्य मैच में बेल्जियम ने कड़े संघर्ष के बाद चीन को 4-3 से पराजित किया जबकि पूल-बी में पाकिस्तान ने कनाडा को 2-1 से हराया। पाकिस्तान के लिए सोहेल अब्बास ने पेनाल्टी कॉर्नर के माध्यम से दो गोल किए।
पूल-बी में अर्जेंटीना ने शानदार खेल दिखाते हुए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 6-2 से जीत प्राप्त की। मेजबान टीम के लिए प्रेडो इबारा ने तीन गोल किए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications