न्यूजीलैंड में टेस्ट श्रृंखला खेल रहे अकमल भाइयों की मां को रविवार को लाहौर में दिल का दौरा पड़ा था और वह अस्पताल में भर्ती हैं।
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के प्रवक्ता ने सोमवार को बताया कि कामरान और उमर को किसी रिश्तेदार ने सूचना दी है कि अब उनकी मां खतरे से बाहर हैं और इसलिए वे न्यूजीलैंड दौरा जारी रख सकते हैं।
मां को दिल का दौरा पड़ने की खबर सुनते ही अकमल भाइयों ने स्वदेश वापसी के लिए अपना सामान बांधना शुरू कर दिया था लेकिन उनकी हालत में सुधार की खबर आने के बाद अब उनका कार्यक्रम बदल गया है। सोमवार को उन्होंने अपनी मां से बात भी की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।