Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

यूसुफ की कप्तानी बरकरार, नजरअंदाज किए गए यूनुस

कराची, 8 दिसम्बर (आईएएनएस)। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने आस्ट्रेलिया के साथ खेली जाने वाली टेस्ट तथा एकदिवसीय श्रृंखला के लिए मोहम्मद यूसुफ की कप्तानी बरकरार रखी है जबिक वरिष्ठ खिलाड़ी और नियमित कप्तान यूनुस खान को नजरअंदाज कर दिया है।

यूनुस ने स्वेच्छा से न्यूजीलैंड के साथ खेली जा रही टेस्ट श्रृंखला से दूर रहने का फैसला किया था। उन्होंने कहा था कि वह घरेलू मैचों में खेलकर फार्म वापस पाने का प्रयास करेंगे। इसे देखते हुए यूसुफ को कप्तान नियुक्त किया गया था।

बहरहाल, पीसीबी ने एक बार फिर यूसुफ पर भरोसा जताते हुए उन्हें कप्तान चुना है। आस्ट्रेलिया के साथ तीन मैचों की टेस्ट श्रृंखला खेली जानी है। पहला मैच 26 अक्टूबर को मेलबर्न में शुरू होगा।

मंगलवार को चुनी गई 16 सदस्यीय टीम में हरफनमौला खिलाड़ी यासिर अराफात और अतिरिक्त विकेटकीपर सरफराज अहमद को शामिल नहीं किया गया है। सरफराज और अराफात न्यूजीलैंड में टीम के साथ हैं लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं मिल सका है।

पीसीबी ने टेस्ट श्रृंखला के बाद आस्ट्रेलिया के साथ खेली जाने वाली एकदिवसीय श्रृंखला के लिए भी यूसुफ को कप्तान नियुक्त किया है। कामरान अकमल को टेस्ट टीम का उपकप्तान और हरफनमौला खिलाड़ी शाहिद अफरीदी को एकदिवसीय टीम का उपकप्तान नियुक्त किया है।

पाकिस्तानी टीम इस प्रकार है : मोहम्मद यूसुफ, सलमान बट्ट, खुर्रम मंजूर, इमरान फरहत, मिस्बाह उल हक, शोएब मलिक, फवद आलम, फैजल इकबाल, कामरान अकमल, दानिश कनेरिया, सईद अजमल, मोहम्मद आमेर, उमर गुल, मोहम्द आसिफ, अब्दुर रऊफ और उमर अकमल।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:27 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+