आईपीएल-3 में इंग्लैंड के खिलाड़ियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद कम : मौरिस
काउंटी क्लब हैंपशायर के पूर्व खिलाड़ी 41 वर्षीय मौरिस को भारत के बाहर रहकर राजस्थान रॉयल्स टीम के विकास के कार्यो पर ध्यान लगाने की जिम्मेदारी दी गई है।
मौरिस ने समाचार पत्र 'टेलीग्राफ' से बातचीत के दौरान कहा, "मैं नहीं समझता कि आईपीएल-3 में इंग्लैंड के खिलाड़ियों की संख्या बढ़ेगी। इंग्लैंड टीम का अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रम आईपीएल के कार्यक्रम से मेल नहीं खाता। ऐसे में इंग्लैंड के नए खिलाड़ियों के लिए बोली लगने की कम उम्मीद है।"
इंग्लैंड के दो खिलाड़ी केविन पीटरसन और हरफनमौला एंड्रयू फ्लिंटॉफ आईपीएल-2 के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। फ्रेंचाइजी टीमों ने इन दो खिलाड़ियों के लिए सर्वाधिक 15.5 लाख डॉलर की बोली लगाई थी। दोनों खिलाड़ी चोट और अंतर्राष्ट्रीय व्यस्तता के कारण पूरे टूर्नामेंट के लिए अपनी-अपनी टीमों को सेवाएं नहीं दे सके थे।
अगले वर्ष भी इंग्लैंेड टीम का कार्यक्रम कुछ ऐसा है कि उसके करारबद्ध खिलाड़ियों को आईपीएल-3 से 12 दिनों तक दूर रहना पड़ेगा। उस दौरान इंग्लैंड टीम बांग्लादेश दौरे पर होगी। आईपीएल-3 के फाइनल के वक्त इंग्लैंड टीम वेस्टइंडीज में विश्व कप की तैयारी कर रही होगी। इसे देखते हुए उसके खिलाड़ी फाइनल में नहीं खेल सकेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications