Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

श्रींलंका क्रिकेट टीम की अच्छी शुरुआत (लीड-1)

खबर लिखे जाने तक मेहमान टीम ने पांच ओवरों में बिना कोई विकेट खोए 39 रन बना लिए थे। सलामी बल्लेबाज तिलकरत्ने दिलशान 12 गेंदों पर एक चौके की मदद से नौ रन बनाकर खेल रहे थे जबकि सनथ जयसूर्या ने 18 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 26 रन बनाए थे।

जयसूर्या ने आशीष नेहरा के एक ही ओवर में चार चौके लगाए। युवराज सिंब ने चार रन के व्यक्तिगत योग पर जयसूर्या का कैच छोड़ा था।

भारतीय टीम ने इस मैच के जरिए तेज गेंदबाज आशीष नेहरा और अशोक ढींढा को अपना पहला ट्वेंटी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलने का मौका दिया है जबकि श्रीलंका की ओर से चिंतका जयसिंघे और मुथुमुदालिंगे पुष्पकुमार पहला ट्वेंटी-20 मैच खेल रहे हैं।

श्रीलंका विश्व कप का मौजूदा उपविजेता है जबकि भारत ने एक बार विश्व चैम्पियनशिप जीती है। दोनों टीमों के कई प्रमुख खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग के दो संस्करणों के दौरान एक साथ खेल चुके हैं। ऐसे में रणनीति के लिहाज से यह मैच दोनों टीमों के लिए एक चुनौती की तरह होगा।

दो मैचों की ट्वेंटी-20 श्रृंखला को जीतकर श्रीलंकाई टीम जहां टेस्ट मैचों में मिली हार के गम को कम करना चाहेगी वहीं भारतीय टीम इन दो मैचों को जीतकर आने वाली पांच मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के लिए कमर कसना चाहेगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:27 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+