For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

दक्षिण अफ्रीका के साथ दो टेस्ट मैच खेलना चाहता भारत

By Staff

वेबसाइट 'क्रिक इंफो डॉट कॉम' के मुताबिक भारतीय क्रिकेट टीम को अगले महीने की शुरुआत में दक्षिण अफ्रीका जाकर सात मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला खेलनी है। बीसीसीआई ने क्रिकेट साउथ अफ्रीका (सीएसए) से इस श्रृंखला को पांच मैचों तक सीमित करके दो टेस्ट मैचों के लिए जगह बनाने की अनुरोध किया है।

सीएसए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जेराल्ड मजोला ने बीसीसीआई की ओर से आए अनुरोध की बात स्वीकार की है। मजोला ने कहा कि सीएसए बीसीसीआई के अनुरोध पर गंभीरता से विचार करते हुए दो टेस्ट मैचों के लिए जगह बनाने का प्रयास कर रहा है।

मजोला ने कहा, "बीसीसीआई ने हमारे साथ दो टेस्ट मैच खेलने की इच्छा जताई है। हम इसे लेकर विचार-विमर्श कर रहे हैं। इसके लिए हमें साउथ अफ्रीकन प्लेअर्स एसोसिएशन और टीम प्रबंधन से बात करनी होगी। हमारी कोशिश है कि हम बीसीसीआई को निराश न करें।"

बीसीसीआई पर आरोप लग रहा है कि उसकी टीम के टेस्ट रैंकिंग के शीर्ष पर पहुंचने के बावजूद वह टेस्ट मैचों को नजरअंदाज कर रहा है। भारतीय टीम को अगले वर्ष 11 महीनों में सिर्फ दो टेस्ट मैच खेलने हैं।

इसी को देखते हुए बीसीसीआई अपने हिस्से आने वाले टेस्ट मैचों की संख्या बढ़ाना चाहता है। इसके पीछे बीसीसीआई का अपना स्वार्थ है। वह अधिक से अधिक टेस्ट मैच खेलकर शीर्ष वरीय टेस्ट टीम का ताज अपने सिर पर बनाए रखना चाहता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:27 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+