For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

मां चाहती हैं, बुरे वक्त का डटकर सामना करें वुड्स

By Staff
लंदन। लगभग एक दर्जन महिलाओं के साथ विवाहेत्तर संबंधों का खुलासा होने के कारण मुश्किल में पड़े अमेरिकी गोल्फ स्टार टाइगर वुड्स की मां चाहती हैं कि उनका बेटा अपने सामने आई मुश्किलों का डटकर सामना करे।

समाचार पत्र 'द मिरर' ने एक सूत्र के हवाले से लिखा है कि वुड्स की मां का कहना है कि अगर उनका बेटा मौजूदा परिस्थितियों से लड़कर बाहर निकलेगा तब वह और मजबूत इंसान के रूप में सामने आएगा। सूत्र ने कहा, "वुड्स की मां को इस बात की ज्यादा चिंता है कि इस हालात के कारण उनके बेटे के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर बहुत बुरा असर पड़ेगा। इसी को ध्यान में रखकर उन्होंने कहा है कि वह अपने बेटे के साथ हैं।"

ईमानदारी से हालात का सामना करें वुड्स

सूत्र ने कहा कि वुड्स की मां ने यह भी कहा कि वह अपने बेटे से सिर्फ इतना कहना चाहती हैं कि वह पूरी ईमानदारी से हालात का सामना करे। इससे आने वाले वक्त में वह और मजबूत इंसान के रूप में उभरेगा।

उल्लेखनीय है कि 29 नवंबर को फ्लोरिडा में हुई एक कार दुर्घटना के बाद अब तक लगभग 11 महिलाएं वुड्स के साथ अवैध संबंधों की बात स्वीकार कर चुकी हैं। वुड्स की इस बेवफाई से नाराज उनकी पत्नी एलिन नार्डेग्रेन ने एक समय उन्हें तलाक देने का मन बना लिया था लेकिन अब वह वुड्स के साथ रहने को तैयार हो गई हैं। एलिन ने कहा है कि वह अपने दो बच्चों के साथ वुड्स के साथ वैवाहिक संबंध बनाए रखना चाहती हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:27 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+