Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

श्रीलंका ने तूफानी अंदाज में पूरे किए 50 रन (लीड-2)

श्रीलंकाई टीम ने 10 रन के कुल योग पर तिलकरत्ने दिलशान के रूप में अपना पहला विकेट गंवा दिया था लेकिन इसके बाद सनथ जयसूर्या और कप्तान कुमार संगकारा ने पांच ओवरों की समाप्ति तक कुल योग 61 रनों तक पहुंचा दिया।

पहले मैच में शानदार पारी खेलने वाले दिलशान एक रन बनाकर ईशांत शर्मा की गेंद पर बोल्ड हुए। खबर लिखे जाने तक जयसूर्या 15 गेंदों पर पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 29 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि संगकारा ने 12 गेंदों पर पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 27 रन बनाए थे।

इससे पहले, श्रीलंका क्रिकेट टीम के कप्तान संगकारा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। संगकारा ने नागपुर में पिछले बुधवार को खेले गए पहले मुकाबले में भी टॉस जीतकर बल्लेबाजी करना चुना था।

तीन मैचों की टेस्ट श्रृंखला में 2-0 के अंतर से शानदार जीत हासिल करने के बाद भारतीय टीम विदर्भ क्रिकेट संघ मैदान पर खेले गए पहले मुकाबले में 29 रनों से हार गई थी।

भारतीय टीम के लिए अच्छी खबर यह है कि उसके सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर स्वाइन फ्लू के खतरे से उबर गए हैं लेकिन बुरी खबर यह है कि शांताकुमारन श्रीसंत को इस बीमारी ने अपनी चपेट में ले लिया है।

भारतीय टीम ने तीन परिवर्तन के साथ खेलने का फैसला किया। रोहित शर्मा, अशोक ढींढा और प्रज्ञान ओझा को जहां इस मैच के लिए आराम दिया गया वहीं उनके स्थान पर सुदीप त्यागी, दिनेश कार्तिक और रवींद्र जडेजा अंतिम-11 में जगह बनाने में सफल रहे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:28 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+