श्रीलंका को दूसरा झटका, जयसूर्या आउट (लीड-3)
श्रीलंकाई टीम को दूसरा झटका सलामी बल्लेबाज सनथ जयसूर्या के रूप में लगा। वह 21 गेंदों पर पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 31 रन बनाकर यूसुफ पठान की गेंद पर पगबाधा आउट करार दिए गए। श्रीलंका का यह विकेट 91 रन के कुल योग पर गिरा।
इससे पहले, नागपुर में खेले गए पहले मैच में शानदार पारी खेलने वाले सलामी बल्लेबाज तिलकरत्ने दिलशान एक रन बनाकर ईशांत शर्मा की गेंद पर बोल्ड हुए थे। उस समय श्रीलंका का कुल योग 10 रन था।
खबर लिखे जाने तक मेहमान टीम ने नौ ओवरों की समाप्ति तक दो विकेट के नुकसान पर 99 रन बना लिए थे। कप्तान कुमार संगकारा 25 गेंदों पर सात चौकों और एक छक्के की मदद से 45 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि चिंतका जयसिंघे ने छह रन बनाए थे।
इससे पहले, श्रीलंका क्रिकेट टीम के संगकारा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। संगकारा ने नागपुर में में पिछले बुधवार को खेले गए पहले मुकाबले में भी टॉस जीतकर बल्लेबाजी करना चुना था।
तीन मैचों की टेस्ट श्रृंखला में 2-0 के अंतर से शानदार जीत हासिल करने के बाद भारतीय टीम विदर्भ क्रिकेट संघ मैदान पर खेले गए पहले मुकाबले में 29 रनों से हार गई थी।
भारतीय टीम के लिए अच्छी खबर यह है कि उसके सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर स्वाइन फ्लू के खतरे से उबर गए हैं लेकिन बुरी खबर यह है कि शांताकुमारन श्रीसंत को इस बीमारी ने अपनी चपेट में ले लिया है।
भारतीय टीम ने तीन परिवर्तन के साथ खेलने का फैसला किया। रोहित शर्मा, अशोक ढींढा और प्रज्ञान ओझा को जहां इस मैच के लिए आराम दिया गया वहीं उनके स्थान पर सुदीप त्यागी, दिनेश कार्तिक और रवींद्र जडेजा अंतिम-11 में जगह बनाने में सफल रहे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications