For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

भारत-श्रीलंका ट्वेंटी-20 मैच आज, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

By Staff

विदर्भ क्रिकेट संघ (वीसीए) मैदान पर बुधवार को खेले गए पहले मुकाबले में श्रीलंकाई टीम ने भारत को 29 रनों से पराजित किया था। उस मैच में मेहमान टीम ने खेल के हर विभाग में महेंद्र सिंह धौनी की टीम को दोयम साबित किया था।

दूसरे मैच में जीत हासिल करने के लिए भारतीय टीम को अपने क्षेत्ररक्षण में मूलभूत सुधार लाना होगा। खुद कप्तान धौनी स्वीकार कर चुके हैं कि नागपुर में टपकाए गए चार कैच उनकी टीम की हार का कारण बने थे। ट्वेंटी-20 मैचों में गेंदबाजों के लिए कुछ खास नहीं रह जाता क्योंकि यह खेल पूरी तरह बल्लेबाजों का होकर रह गया है। ऐसे में भारतीय बल्लेबाजों को अपने स्तर में सुधार लाना होगा।

नागपुर में गौतम गंभीर और वीरेंद्र सहवाग को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज अपनी क्षमता के साथ न्याय नहीं कर सका था। एक समय मजबूत स्थिति में दिख रही भारतीय टीम अचानक ही भरभरा गई थी। यह अलग बात है कि निचले क्रम पर कुछ बल्लेबाजों के रन बटोरने के कारण उसकी हार का अंतर कम रहा था।

दूसरी ओर, पहला मैच जीतने के बाद श्रीलंकाई टीम के हौसले बुलंद हैं। कप्तान कुमार संगकारा, चमारा कापूगेदेरा और तिलकरत्ने दिलशान ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम को विशाल योग तक पहुंचाया था। इसके बाद गेंदबाजों ने अनुशासित प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम को उस योग तक पहुंचने से रोक दिया था।

इस मैच के लिए सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है। इसके लिए राज्य के विभिन्न हिस्सों से बुलाए गए 1600 पुलिसकर्मियों को पीसीए स्टेडियम के अंदर और बाहर तैनात किया जाएगा।

जिला पुलिस अधीक्षक गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने आईएएनएस को बताया, "हमारा मुख्य उद्देश्य खिलाड़ियों, आयोजकों और यहां जुटने वाले हजारों दर्शकों की सुरक्षा है। साथ ही साथ हम इस बात का भी ध्यान रखेंगे कि सुरक्षा व्यवस्था के कारण आम लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।"

पंजाब पुलिस ने मैच के मद्देनजर स्टेडियम के आसपास इलाके में 22 चेकपोस्ट बनाए हैं। इसके अलावा स्टेडियम के बाहर आधा दर्जन त्वरित कार्रवाई दल तैनात किए जाएंगे। मैच देखने आने वाले लोगों को चार जगहों पर सुरक्षा संबंधी जांच प्रक्रिया से गुजरना होगा। इस स्टेडियम में 35,000 लोगों के बैठने की व्यवस्था है।

दो मैचों की श्रृंखला में श्रीलंकाई टीम 1-0 से आगे चल रही है। नागपुर के विदर्भ क्रिकेट संघ मैदान पर बुधवार को खेले गए पहले मुकाबले में उसने भारत को 29 रनों से पराजित किया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:28 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+