वुड्स के साथ मेरे नजदीकी रिश्ते नहीं थे : किड

By Staff

कई महिलाओं के साथ संबंधों की बात उजागर होने के बाद वुड्स इन दिनों विवादों में घिर गए हैं। बीते शुक्रवार को उन्होंने अपनी वेबसाइट पर बयान जारी करते हुए कहा था कि वह अब गोल्फ से अनिश्चितकाल के लिए अलग हो रहे हैं।

इस बीच ब्रिटिश मीडिया में इस तरह की खबरें हैं कि वुड्स की महिला मित्रों की फेहरिस्त में एक स्थानीय मॉडल का भी नाम है जो पहले टेलीविजन एंकर रह चुकी हैं। उल्लेखनीय है कि किड एक चैनल के खेल कार्यक्रम की एंकरिंग कर चुकी है।

स्थानीय समाचार पत्र 'डेली मेल' के मुताबिक 31 वर्षीय किड ने शनिवार रात कहा, "मैं जानती हूं कि इस समय यह अफवाह है कि एक ब्रिटिश टेलीविजन हस्ती के साथ वुड्स के रिश्ते थे। परंतु मैं आप स्पष्ट कर दूं कि वह मैं नहीं हूं।"

उन्होंने कहा कि वह सिर्फ दो बार वुड्स से मिली हैं और वह भी गोल्फ से जुड़े कार्यक्रमों में ही उनके साथ शिरकत किया था लेकिन दोनों के बीच कभी नजदीकी रिश्ते नहीं रहे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Sunday, December 13, 2009, 1:13 [IST]
Other articles published on Dec 13, 2009
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+