For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

फरहत और बट्ट ने पाकिस्तानी टीम को दी ठोस शुरुआत (लीड-1)

By Staff

पहली पारी में शानदार शतक लगाने वाले फरहत 169 गेंदों पर छह चौकों और एक छक्के की मदद से 55 रन बनाकर नाबाद हैं जबकि सलमान बट्ट भी 169 गेंदों पर आठ चौकों की मदद से 66 रन बना चुके हैं।

अपनी पहली पारी में 223 रन बनाने वाली मेहमान टीम मेजबान टीम से अब भी 120 रन पीछे चल रही है। न्यूजीलैंड ने कप्तान डेनियल विटोरी के करियर के पांचवे शतक की बदौलत अपनी पहली पारी में 471 रन बनाए थे।

न्यूजीलैंड की टीम ने दूसरे दिन की समाप्ति तक 6 विकेट पर 346 रन बनाए थे। तीसरे दिन उसकी पारी 471 रनों पर सिमट गई। विटोरी दूसरे दिन के अपने व्यक्तिगत योग में 34 रन जोड़कर 134 रनों पर आउट हुए। विटोरी ने अपनी 186 गेंदों की पारी में 12 चौके और एक छक्का लगाया।

दूसरे दिन 13 रनों पर नाबाद लौटने वाले डरेल टफी ने अपने कप्तान का शानदार साथ देते हुए 80 रनों की नाबाद पारी खेली। टफी ने 123 गेंदों का सामना करते हुए आठ चौके और दो छक्के लगाए।

कप्तान और टफी के अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज ब्रेंडन मैक्लम ने 89 और टिम मिशिंटोस ने 74 रनों का योगदान दिया। पाकिस्तान के स्पिन गेंदबाज दानिश कनेरिया ने सात विकेट झटके।

इससे पहले, तेज गेंदबाज टफी (52/4) और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर चुके इयान ओ' ब्रायन (35/4) की शानदार गेंदबाजी के आगे घुटने टेकते हुए पाकिस्तानी टीम अपनी पहली पारी में 223 रन ही बना सकी।

पाकिस्तान की ओर से सलामी बल्लेबाज इमरान फरहत 117 रन बनाकर अविजित रहे। तीन मैचों की टेस्ट श्रृंखला में दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर चल रही हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:28 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+