वुड्स को पहला पेशेवर झटका, जिलेट ने करोड़ों का करार रद्द किया (लीड-1)
समाचार पत्र 'द मिरर' के मुताबिक जिलेट के करार खत्म करने के बाद शीतल पेय निर्माता कंपनी-पेप्सी भी इस संबंध में विचार कर रही है। पेप्सी के साथ वुड्स का पांच वर्षो के लिए छह करोड़ डॉलर का करार है।
उधर, अपने पति के विवाहेत्तर संबंधों से खफा स्वीडन की मॉडल एलिन नार्डेग्रेन इस वर्ष क्रिसमस के बाद वुड्स के साथ संबंध विच्छेद कर लेंगी। वेबसाइट 'न्यूज ऑफ द वर्ल्ड' के मुताबिक लगभग एक दर्जन महिलाओं द्वारा वुड्स के साथ अवैध संबंधों की बात स्वीकारने के बाद एलिन ने अपने पति को तलाक देने के लिए वकीलों से सलाह-मशविरा शुरू कर दिया है।
एलिन यह जताने का प्रयास कर रही हैं कि उनका आगे का वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा लेकिन असल में वह अपने पति को छोड़ने का फैसला कर चुकी हैं।
वेबसाइट ने एलिन के एक करीबी दोस्त के हवाले से लिखा है कि वह अपने बच्चों की मौजूदगी में पति के साथ अंतिम बार क्रिसमस मनाना चाहती हैं। वह इस वर्ष के अंत तक वुड्स को छोड़ने का फैसला कर चुकी हैं।
एलिन के दोस्त ने कहा, "क्रिसमस पार्टी के दौरान एलिन यह जताने की कोशिश करेंगी कि वह वुड्स के साथ सामान्य हैं लेकिन दरअसल, वह इस पार्टी के ठीक बाद वुड्स के साथ संबंध विच्छेद कर लेंगी।"
एलिन के दोस्त ने कहा कि वुड्स की वफादार पत्नी होने के नाते उन्हें इस बात का बेहद दुख है कि वुड्स ने उनके साथ बेवफाई की है और इसे लेकर वह किसी भी सूरत में वुड्स को माफ करने की स्थिति में नहीं हैं।
इस बीच, यह भी खबर है कि वुड्स ने अपनी कथित प्रेमिकाओं को खुश करने के लिए प्रति सप्ताह लगभग 40 हजार डॉलर खर्च किए थे। वेबसाइट 'द सन डॉट को डॉट यूके' ने वुड्स को महिला मित्रों से मिलवाने वाली एक एक महिला मिशेल ब्राउन के हवाले से खबर दी है कि उसने वुड्स को कभी-कभी एक साथ 10-15 लड़कियों से मिलवाया और वुड्स ने उनके साथ पार्टी करने में बहुत बड़ी राशि उड़ाई।
ब्राउन ने कहा, "वुड्स को सुंदर लड़कियों की भूख थी। वह एक बार में एक लड़की का साथ पसंद नहीं करते थे। उन्हें पूरे सप्ताह पार्टी करने के लिए एक साथ कई लड़कियां चाहिए होती थीं। कई मौकों पर मैंने उन्हें 10 से 15 लड़कियों से एक साथ मिलवाया। ये लड़कियां युवा और आमतौर पर कॉलेजों में पढ़ने वाली होती थीं। वुड्स इनके साथ पार्टी करने के लिए लॉस वेगास में हर सप्ताह 30 से 40 हजार डॉलर उड़ा दिया करते थे।"
उल्लेखनीय है कि वुड्स ने शनिवार को अपनी वेबसाइट के माध्यम से जानकारी दी थी कि वह अपनी शादीशुदा जिंदगी बचाने के लिए गोल्फ से अनिश्चितकाल के लिए संन्यास ले रहे हैं। इससे पहले एलिन ने कहा था कि वह अपने दो बच्चों के लिए वुड्स के साथ वैवाहिक जीवन जारी रखने को तैयार हैं।
29 नवंबर को फ्लोरिडा में हुई कार दुर्घटना के बाद कम से कम 11 महिलाओं ने वुड्स के साथ अवैध संबंधों की बात कही थी। इनमें से कई महिलाओं ने कहा था कि वुड्स ने उनके लिए एलिन और बच्चों को छोड़ने की बात कही थी।
इंडो-एशियन न्यू्ज सर्विस।
*
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications