स्थानीय मैक्लीन पार्क क्रिकेट मैदान पर पाकिस्तानी टीम को दूसरी पारी में बेहरीन शुरुआत की जरूरत थी और टीम की इसी जरूरत को भांपते हुए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने मजबूत नींव रखी है। खबर लिखे जाने तक बट्ट 51 और फरहत 50 रन बनाकर नाबाद थे। मेहमान टीम पहली पारी में 223 रनों पर सिमट गई थी।
इससे पहले खेल के तीसरे दिन ही न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में 471 रन बनाए। कीवी टीम की ओर से कप्तान डेनियन विटोरी ने सर्वाधिक 134 रन बनाए। उनके इलावा ब्रेंडन मैक्लम ने 89, डरेल टफी ने नाबाद 80 और टिम मैकंटॉस ने 74 रनों का योगदान दिया। पाकिस्तान के स्पिन गेंदबाज दानिश कनेरिया ने सात विकेट झटके।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।