Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

युवराज की अंगुली में चोट, राजकोट में खेलना संदिग्ध (लीड-1)

युवराज की अंगुली में चोट है। यह चोट उन्हें बीते शनिवार को मोहाली के पंजाब क्रिकेट संघ मैदान पर श्रीलंका के साथ ही खेले गए दूसरे ट्वेंटी-20 मुकाबले के दौरान क्षेत्ररक्षण करते वक्त लगी थी।

युवराज ने उस मैच में अंगुली में चोट के बावजूद बल्लेबाजी करते हुए 25 गेंदों पर 60 रन बनाए थे। इससे पहले उन्होंने गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट भी हासिल किए थे। हरफनमौला प्रदर्शन के लिए युवराज को 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया था।

टीम सूत्रों का कहना है कि इस चोट के कारण युवराज को पूरी श्रृंखला से बाहर होना पड़ सकता है। पांच मैचों की श्रृंखला की शुरुआत राजकोट से ही होनी है। दूसरा मैच नागपुर में खेला जाना है।

यह मैच विशाखापट्टनम में खेला जाना था लेकिन तेलंगाना राज्य के गठन को लेकर आंध्र प्रदेश में जारी विरोध प्रदर्शन के कारण इस मैच को नागपुर में कराने का फैसला किया गया।

रविवार को युवराज के बाएं हाथ की अंगुली का एमआरआई स्कैन किया गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक चिकित्सकों ने उन्हें कम से कम तीन सप्ताह तक आराम करने की सलाह दी है।

युवराज को सितंबर में दक्षिण अफ्रीका में खेली गई चैम्पियंस ट्रॉफी से पहले अंगुली में चोट लगी थी। उस समय उनके दाएं हाथ की अंगुली चोटिल हुई थी। इस चोट के कारण युवराज को छह सप्ताह तक क्रिकेट से दूर रहना पड़ा था और चैम्पियंस ट्रॉफी में नहीं खेल सके थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:28 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+