एक्सेंचर ने वुड्स के साथ करार तोड़ा
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक कंपनी की ओर से रविवार को जारी बयान में कहा गया, "पिछले दो सप्ताह के घटनाक्रमों को देखते हुए. कंपनी को लगा कि वुड्स विज्ञापन के लिए अब सही प्रतिनिधि नहीं हैं।"
बयान में कहा गया, "विगत छह वर्षो से एक्सेंचर और वुड्स के बीच बेहद सफल प्रायोजन रहा है और गोल्फ में अपनी उपलब्धियों की वजह से वह हमारी कामयाबी का हिस्सा रहे।"
वुड्स ने शुक्रवार को अपनी वेबसाइट पर जारी बयान में कहा था कि उन्होंने गोल्फ से लंबे समय तक अलग होने का फैसला लिया है कि ताकि वह बेहतर पति, पिता और इंसान बनने पर ध्यान दे सकें।
कुछ दिनों पहले तक लाखों युवाओं के आदर्श माने जाने वाले वुड्स ने अपनी गलतियों को स्वीकार किया था। वुड्स ने कहा था, "मुझे अच्छी तरह पता है कि मेरी वजह से कई लोगों विशेषकर पत्नी और बच्चों को तकलीफ पहुंची है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications