Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

नेपियर टेस्ट: बारिश की वजह से खेल रुका

चौथे दिन का खेल शुरू होते ही मेहमान टीम को सलमान बट्ट के रूप में पहला झटका लगा। उन्होंने 66 रन बनाए। इसके कुछ देर बाद इमरान फरहत भी 61 रनों के निजी स्कोर पर पेवेलियन लौट गए। दोनों सलामी बल्लेबाजों के आउट होने के बाद कप्तान मोहम्मद यूसुफ ने फैसल इकबाल के साथ मिलकर पारी को बेहरीन ढंग से आगे बढ़ाया।

स्थानीय मैक्लिन पार्क क्रिकेट मैदान पर चौथे दिन यूसुफ और इकबाल के बीच 99 रनों की साझेदारी हुई थी कि बारिश ने मैच में खलल डाल दिया। खेल रोके जाने तक यूसुफ 61 और इकबाल 45 रन बनाकर नाबाद थे। पाकिस्तान की टीम पहली पारी में 223 रनों पर सिमट गई थी।

इससे पहले खेल के तीसरे दिन ही न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में 471 रन बनाए थे। कीवी टीम की ओर से कप्तान डेनियन विटोरी ने सर्वाधिक 134 रन बनाए थे। उनके इलावा ब्रेंडन मैक्लम ने 89, डरेल टफी ने नाबाद 80 और टिम मैकंटॉस ने 74 रनों का योगदान दिया था। पाकिस्तान के स्पिन गेंदबाज दानिश कनेरिया ने सात विकेट झटके थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:28 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+