समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के सूत्रों ने सोमवार को बताया कि वकार को टीम का कोच नियुक्त करने के फैसला लेने की वजह उनका टीम के खिलाड़ियों के बीच लोकप्रिय होना है। वह उमर गुल सहित टीम के कई युवा खिलाड़ियों के आदर्श भी हैं।
कुछ दिनों पहले ही वकार को टीम का गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण कोच बनाया गया था। अब पीसीबी सूत्रों का कहना है कि वकार को टीम का कोच बनाने की तैयारी हो चुकी है।
सूत्रों ने यह भी बताया कि टीम के भीतर ताजा बदलावों के पीछे पूर्व कप्तान इंजमाम-उल-हक का हाथ है जो पीसीबी प्रमुख एजाज बट्ट के बेहद करीबी माने जाते हैं। मोहम्मद यूसुफ को टीम का कप्तान बनाने के फैसले के पीछे भी इंजमाम की अहम भूमिका बताई गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।