वुड्स की कथित प्रेमिकाओं की संख्या 12 हुई
समाचार पत्र 'डेली टेलीग्राफ' के मुताबिक वुड्स के साथ अवैध संबंधों का दावा करने वाली महिलाओं में सबसे नया नाम फ्लोरिडा के एक नाइट क्लब की पूर्व वेटर का जुड़ा है।
स्वीडन की मॉडल एलिन नार्डेग्रेन के साथ पांच वर्ष पहले शादी रचाने वाले वुड्स की मुश्किलें उस समय और बढ़ गईं जब जूली पोस्टल नाम की एक पूर्व नाइट क्लब वेटर ने उनके साथ अवैध संबंधों का खुलासा किया।
जूली के पूर्व पति ब्रायन किमब्रॉह ने दावा किया है कि वुड्स और उनकी पत्नी की मुलाकात फ्लोरिडा के ओरलेंडो शहर में स्थित रॉक्सी नाइट क्लब में हुई थी। किमब्रा के मुताबिक जूली और वुड्स ने काफी वक्त साथ बिताया था।
विवाहेत्तर संबंधों के कारण वुड्स की निजी और पेशेवर जिंदगी में तूफान आ गया है। उनकी पत्नी एलिन उन्हें तलाक देने का फैसला कर चुकी हैं और उनके कई बड़े प्रायोजक एक-एक करके उनसे दूर जाने लगे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
