सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग 101 गेंदों पर शानदार 146 रन बनाकर आउट हो गए। सहवाग के बाद कप्तान महेंद्र सिंह धौनी भी चलते बने। उन्होंने 53 गेंदों पर शानदार 72 रन बनाए। खबर लिखे जाने तक सुरेश रैना और गौतम गंभीर मैदान में डटे थे।
भारत को पहला झटका सचिन तेंदुलकर के रूप में लगा। तेंदुलकर 63 गेंदों में शानदार 69 रन बनाकर आउट हुए। इससे पहले श्रीलंका के कप्तान कुमार संगकारा ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया।
संगकारा ने पिच पर हल्की घास देखकर सुबह की नमी का फायदा उठाने के लिए पहले गेंदबाजी का फैसला किया। चोट के कारण युवराज सिंह इस मैच से बाहर हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*