Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

एशेज की सफलता भूलकर खेल पर ध्यान लगाने का वक्त : स्ट्रॉस

समाचार पत्र 'द टेलीग्राफ' ने स्ट्रॉस के हवाले से लिखा है, "हमें टेस्ट क्रिकेट खेले काफी वक्त हो गया है। इस लिहाज से हमें एक बार फिर यह सोचना चाहिए कि एशेज श्रृंखला में क्या हुआ था। इससे हमें ऊर्जा मिलेगी लेकिन मेजबान टीम को हराने के लिए हमें एशेज की सफलता को एक लिहाज से भुलाना भी होगा। यह हमारे अनुशासन के लिए जरूरी है।"

केपटाउन की घासयुक्त पिच पर बुधवार से खेले जाने वाले पहले टेस्ट मैच के लिए दोनों टीमों ने छह बल्लेबाजों, चार तेज गेंदबाजों और एक स्पिनर के साथ खेलने का फैसला किया है। स्ट्रॉस ने कहा कि जेम्स एंडरसन, स्टुअर्ट ब्रॉड और ग्रीम स्वान के साथ आक्रमण की जिम्मेदारी ग्राहम अनियंस और रेयान साइडबॉटम पर होगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:28 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+