Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आस्ट्रेलिया ने पहले दिन बनाए 3 विकेट पर 339 रन (लीड-2)

दिन का खेल खत्म होने तक माइकल हसी 81 रन बनाकर नाबाद लौटे जबकि मार्कस नॉर्थ 23 रन बनाकर उनका साथ दे रहे थे। हसी ने 155 गेंदों का सामना करते हुए नौ चौके लगाए हैं। नॉर्थ ने 43 गेंदों पर दो चौके जड़े हैं।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आस्ट्रेलिया ने सलामी बल्लेबाज शेन वॉटसन, साइमन कैटिच और माइकल क्लार्क के विकेट गंवाए हैं। बेहतरीन फार्म में दिख रहे कैटिच 99 रन के व्यक्तिगत योग पर पेवेलियन लौटे जबकि वॉटसन ने 89 रनों का योगदान दिया।

पहले विकेट के रूप में वॉटसन आउट हुए। वॉटसन ने 130 गेंदों का सामना करते हुए 15 चौके लगाए। उन्होंने कैटिच के साथ पहले विकेट के लिए 132 रन जोड़े।

सिर्फ एक रन के अंतर से अपने करियर के नौवें शतक से चूकने वाले कैटिच ने 177 गेंदों का सामना करते हुए 10 चौक लगाए। कैटिच के रूप में आस्ट्रेलियाई टीम को दूसरा झटका लगा। यह विकेट 260 रन के कुल योग पर गिरा।

आस्ट्रेलिया को तीसरा झटका क्लार्क के रूप में लगा, जो मात्र 11 रन बनाने के बाद नरसिंह देवनारायन की गेंद पर क्रिस गेल के हाथों लपके गए। आस्ट्रेलिया का यह विकेट 277 रनों पर गिरा।

आस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान रिकी पोंटिंग 23 रन के निजी स्कोर पर रिटायर्ड हर्ट हुए। जबरदस्त दर्द के बीच पेवेलियन लौटने वाले पोंटिंग ने 25 गेंदों पर दो चौके और एक छक्का लगाया था।

क्रेमर रॉच की गेंद के सीधे कोहनी पर लगने के कारण पोंटिंग मैदान से बाहर जाने पर मजबूर कर दिया था लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें खतरे से बाहर बताया है। जरूरत पड़ने पर वह फिर बल्लेबाजी के लिए उतर सकते हैं।

तीन मैचों की श्रृंखला में मेजबान टीम 1-0 से आगे चल रही है। उसने ब्रिस्बेन में खेला गया पहला टेस्ट मैच एक पारी और 65 रनों से जीता था। एडिलेड में खेला गया दूसरा टेस्ट बराबरी पर छूटा था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:28 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+