खाता भी नहीं खोल सके स्मिथ, अमला भी सस्ते में लौटे (लीड-1)
स्मिथ को स्टुअर्ट ब्रॉड ने मैच के दूसरे ओवर में विकेट के पीछे मैट प्रायर के हाथों कैच कराया। स्मिथ का विकेट एक रन के कुल योग पर गिरा। अमला ग्राहम अनियंस का शिकार हुए। अमला ने 19 रन बनाए।
भोजनकाल तक मेजबान टीम ने 26 ओवर की समाप्ति तक अपनी पहली पारी में दो विकेट के नुकसान पर 70 रन बना लिए थे। एश्वेल प्रिस 66 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 33 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि जैक्स कैलिस ने सात रन बनाए थे।
दक्षिण अफ्रीकी टीम के तेज गेंदबाज मखाया एंटिनी अपना 100वां टेस्ट मैच खेल रहे हैं। यह मुकाम हासिल करने वाले वह दक्षिण अफ्रीका के पांचवें खिलाड़ी हैं। इससे पहले, कैलिस, शान पोलक, गैरी कर्स्टन और मार्क बाउचर ने अपने देश के लिए 100 या उससे अधिक टेस्ट मैच खेले हैं।
टीमें इस प्रकार हैं :
इंग्लैंड : एंड्रयू स्ट्रॉस, एलिस्टर कुक, जोनाथन ट्रॉट, केविन पीटरसन, पॉल कोलिंगवुड, इयान बेल, मैट प्रायर, स्टुअर्ट ब्रॉड, ग्रीम स्वान, जेम्स एंडरसन और ग्राहम अनियंस।
दक्षिण अफ्रीका : ग्रीम स्मिथ, एश्वेल प्रिंस, हाशिम अमला, जैक्स कैलिस, अब्राहम डिविलियर्स, जीन पॉल डुमिनी, मार्क बाउचर, मोर्न मोर्कल, पॉल हैरिस, मखाया एंटिनी और फिडेल डी वेट।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications