वुड्स की 'करतूतों' पर फिल्म का निर्माण शुरू
समाचार पत्र 'द मिरर' के मुताबिक ओएमजी प्रोडक्शन की फिल्मों, 'स्टॉप टिकलिंग मी' और 'द हाउस ऑफ नेकेड कैपटिव्स' में काम कर चुकीं सैंपसन ने मनोरंजन खबर कार्यक्रम 'एस्ट्रा' में बताया कि वुड्स और उनके प्रेम संबंधों को लेकर फिल्म जल्द ही दर्शकों के सामने होगी।
36 वर्षीय सैंपसन ने हाल ही में कहा था कि वुड्स के साथ उनके अवैध संबंध रहे थे। वह वुड्स के साथ प्रेम संबंधों की बात स्वीकारने वाली एक दर्जन से अधिक महिलाओं में एक हैं।
उल्लेखनीय है कि 29 नवंबर को फ्लोरिडा में हुई कार दुर्घटना के बाद से अब तक कुल 14 महिलाएं वुड्स के साथ अवैध संबंधों की बात स्वीकार कर चुकी हैं।
इससे नाराज वुड्स की पत्नी एलिन नार्डेग्रेन क्रिसमस के बाद अपने पति को तलाक देने का फैसला कर चुकी हैं। यही नहीं, पेशेवर स्तर पर भी वुड्स को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है क्योंकि कई प्रमुख कंपनियों ने उनके साथ अपने करार खत्म कर लिए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications