खबर लिखे जाने तक हरफनमौला खिलाड़ी जैक्स कैलिस 56 गेंदों पर चार चौकों और एक छक्के की मदद से 35 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि अब्राहम डिविलियर्स ने 14 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 14 रन बनाए थे।
पारी की शुरुआत करने आए दक्षिण अफ्रीकी कप्तान ग्रीम स्मिथ खाता भी नहीं खोल सके जबकि हाशिम अमला 19 रन बनाकर आउट हुए। स्मिथ को स्टुअर्ट ब्रॉड ने मैच के दूसरे ओवर में विकेट के पीछे मैट प्रायर के हाथों कैच कराया।
स्मिथ का विकेट एक रन के कुल योग पर गिरा। अमला ग्राहम अनियंस का शिकार हुए। एश्वेल प्रिंस ने काफी हद तक अपनी टीम को संभालने का प्रयास किया लेकिन 45 रन के व्यक्तिगत योग पर वह भी चलते बने। पिं्रस ने 94 गेंदों पर छह चौके लगाए।
दक्षिण अफ्रीकी टीम के तेज गेंदबाज मखाया एंटिनी अपना 100वां टेस्ट मैच खेल रहे हैं। यह मुकाम हासिल करने वाले वह दक्षिण अफ्रीका के पांचवें खिलाड़ी हैं। इससे पहले, कैलिस, शान पोलक, गैरी कर्स्टन और मार्क बाउचर ने अपने देश के लिए 100 या उससे अधिक टेस्ट मैच खेले हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।