एशियाई शतरंज में भारत की अगुआई करेंगे शशिकिरण और सत्यप्रज्ञान
शशिकिरण जहां भारत की टीम-ए की कप्तानी करेंगे वहीं सत्यप्रज्ञान को टीम-बी का कप्तान बनाया गया है। चैम्पियनशिप के नियमों के मुताबिक मेजबान देश को दो टीमें उतारने की छूट होती है।
महिला वर्ग में डी. हरिका भारत की टीम-ए की कप्तानी करेंगी जबकि निशा मोहोता को टीम-बी की कमान सौंपी गई है। इस चैम्पियनशिप का आयोजन दिब्येंदु बरुआ चेस एकेडमी के बैनर तले टाउन हॉल में होना है।
भारत के अलावा इंडोनेशिया, ईरान, वियतनाम, बांग्लादेश, श्रीलंका, यमन, नेपाल, सिंगापुर और मंगोलिया की टीमें इस चैम्पियनशिप में अपनी दावेदारी पेश करेंगी।
आयोजकों को हालांकि उम्मीद है कि आने वाले दिनों में कुछ और देश इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के लिए नामांकन करा सकते हैं।
चैम्पियनशिप का उद्घाटन केंद्रीय वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी करेंगे। भारत ने 2005 और 2008 में महिला और पुरुष वर्ग का खिताब जीता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications