Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

कैलिस का अर्धशतक, दक्षिण अफ्रीका के 200 रन पूरे (लीड-4)

खबर लिखे जाने तक कैलिस 139 गेंदों पर आठ चौकों और एक छक्के की मदद से 72 रन बनाकर नाबाद थे जबकि जीन पॉल डुमिनी ने 53 गेंदों पर तीन चौकों और एक छक्के की सहायता से 23 रन बनाए थे। दोनों बल्लेबाज पांचवें विकेट के लिए 46 रनों की नाबाद साझेदारी कर चुके हैं।

दक्षिण अफ्रीका का चौथा विकेट अब्राहम डिविलियर्स के रूप में गिरा। डिविलियर्स ने 66 गेंदों का सामना करते हुए पांच चौकों की मदद से 32 रन बनाए। उनका विकेट ग्रीम स्वान ने लिया। डिविलियर्स और कैलिस ने चौथे विकेट के लिए 66 रन जोड़े।

इससे पहले, पारी की शुरुआत करने आए दक्षिण अफ्रीकी कप्तान ग्रीम स्मिथ खाता भी नहीं खोल सके जबकि हाशिम अमला 19 रन बनाकर आउट हुए। स्मिथ को स्टुअर्ट ब्रॉड ने मैच के दूसरे ओवर में विकेट के पीछे मैट प्रायर के हाथों कैच कराया।

स्मिथ का विकेट एक रन के कुल योग पर गिरा। अमला ग्राहम अनियंस का शिकार हुए। एश्वेल प्रिंस ने काफी हद तक अपनी टीम को संभालने का प्रयास किया लेकिन 45 रन के व्यक्तिगत योग पर वह भी चलते बने।

पिं्रस ने 94 गेंदों पर छह चौके लगाए। उन्होंने कैलिस के साथ 42 रनों की साझेदारी निभाई। उससे पहले उन्होंने अमला के साथ दूसरे विकेट के लिए 50 रनों की साझेदारी की।

दक्षिण अफ्रीकी टीम के तेज गेंदबाज मखाया एंटिनी अपना 100वां टेस्ट मैच खेल रहे हैं। यह मुकाम हासिल करने वाले वह दक्षिण अफ्रीका के पांचवें खिलाड़ी हैं। इससे पहले, कैलिस, शान पोलक, गैरी कर्स्टन और मार्क बाउचर ने अपने देश के लिए 100 या उससे अधिक टेस्ट मैच खेले हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:28 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+