Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

गेल के शतक से वेस्टइंडीज संतोषजनक स्थिति में (राउंडअप)

वेस्टइंडीज को संतोषजनक स्थिति में पहुंचाने में कप्तान क्रिस गेल का महान योगदान रहा, जिन्होंने तूफानी अंदाज में खेलते हुए 102 रन बनाए। वेस्टइंडीज के लिए सलामी बल्लेबाज ट्रेविस डॉवलिन ने 55 और रामनरेश सरवन ने भी नाबाद 42 रनों का योगदान दिया।

डॉवलिन के रूप में मेहमान टीम ने अपना दूसरा विकेट गंवाया। डॉवलिन 116 गेंदों पर नौ चौकों की मदद से 55 रन बनाकर मिशेल जानसन की गेंद पर माइकल हसी के हाथों लपके गए। उस समय मेहमान टीम का कुल योग 175 रन था। डॉवलिन ने सरवन के साथ दूसरे विकेट के लिए 39 रन जोड़े।

वेस्टइंडीज को कप्तान गेल के रूप में पहला झटका लगा था। गेल अपने करियर का 12वां शतक लगाने के बाद डगलस बोलिंगर की गेंद पर शेन वॉटसन के हाथों लपके गए। गेल ने 72 गेंदों पर नौ चौके और छह छक्के लगाए। गेल ने अपना शतक 70 गेंदों पर पूरा किया। वेस्टइंडीज का यह विकेट 136 रन के कुल योग पर गिरा।

इससे पहले, आस्ट्रेलियाई टीम ने गुरुवार को अपनी पहली पारी सात विकेट पर 520 रन बनाकर घोषित कर दी। मेजबान टीम ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक तीन विकेट के नुकसान पर 339 रन बनाए थे। दिन का खेल खत्म होने तक माइकल हसी 81 रन बनाकर नाबाद लौटे थे जबकि मार्कस नॉर्थ ने 23 रन बनाए थे।

दूसरे दिन हसी अपने पुराने स्कोर में एक रन जोड़कर पेवेलियन लौट गए लेकिन नॉर्थ ने 68 रनों की शानदार पारी खेली। नॉर्थ ने 117 गेंदों का सामना करते हुए आठ चौके लगाए।

नॉर्थ के अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज ब्रैड हेडिन ने भी 88 रन बनाए। हेडिन ने 91 गेंदों की तेज पारी के दौरान 11 चौके और दो छक्के जड़े। हेडिन और नॉर्थ ने पांचवें विकेट के लिए 89 रन जोड़े।

इन दोनों के अलावा जानसन ने भी 45 गेंदों पर तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 35 रन बनाए। नेथन हॉरित्ज दो रन बनाकर नाबाद लौटे। वेस्टइंडीज की ओर से क्रेमर रॉच और देवनारायन ने दो-दो सफलता हासिल की।

तीन मैचों की श्रृंखला में मेजबान टीम 1-0 से आगे चल रही है। उसने ब्रिस्बेन में खेला गया पहला टेस्ट मैच एक पारी और 65 रनों से जीता था। एडिलेड में खेला गया दूसरा टेस्ट बराबरी पर छूटा था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:28 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+