हर हाल में होगा तलाक : एलिन नार्डेग्रेन
समाचार पत्र 'द मिरर' ने नार्डेग्रेन के एक करीबी दोस्त के हवाले से लिखा है कि गोल्फ स्टार की मॉडल पत्नी ने कहा है कि अब वह किसी भी सूरत में वुड्स के साथ नहीं रह सकतीं।
वुड्स और नार्डेग्रेन का तलाक खेल की दुनिया का सबसे महंगा तलाक होगा। नार्डेग्रेन ने कहा है कि वुड्स से अलग होने की सूरत में वह उनकी आधी संपत्ति पर अपना अधिकार चाहेंगी।
इस तरह वुड्स से अलग होने की सूरत में नार्डेग्रेन को अपनी देखभाल के साथ-साथ दो बच्चों की परवरिश के लिए कम से कम करीब 1500 करोड़ रुपये मिलेंगे।
पत्र ने नार्डेग्रेन के एक दोस्त के हवाले से लिखा है, "नार्डेग्रेन ने तलाक का फैसला कर लिया है। इसमें दोबारा सोचने वाली कोई बात नहीं। वह अपने फैसले पर पुनर्विचार नहीं करने वाली।"
इस बीच, वुड्स के लिए मुश्किलों का एक नया पहाड़ खड़ा हो गया है। वुड्स की एक कथित 'अवैध' संतान ने चुप रहने के बदले उनसे 15 लाख डॉलर की मांग की है।
यह संतान 48 वर्षीय टेरेसा रोगर्स की छह वर्षीय बेटी है। टेरेसा का दावा है कि वुड्स के साथ संबंध के दौरान 2003 में उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications