Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

वॉटसन और क्लार्क पेवेलियन लौटे (लीड-1)

मेजबान टीम ने शेन वॉटसन (30), साइमन कैटिच (10) और माइकल क्लार्क (25) के विकेट गंवाए हैं। इस तरह उसने अब तक 295 रनों की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल कर ली है। आस्ट्रेलिया ने पहली पारी सात विकेट पर 520 रनों पर घोषित की थी। पहली पारी के आधार पर उसे 208 रनों की बढ़त मिली थी।

खबर लिखे जाने तक माइकल हसी 31 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 16 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि मार्कस नॉर्थ ने खाता नहीं खोला था। वेस्टइंडीज की ओर से सुलेमान बेन, गेविन टांग और ड्वेन ब्रावो ने एक-एक सफलता हासिल की है।

इससे पहले, तेज गेंदबाज डगलस बोलिंगर (70/5) और स्पिन गेंदबाज नेथन हॉरित्ज (66/3) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत आस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज की पहली पारी 312 रनों पर समेट दी।

मेहमान टीम ने कप्तान क्रिस गेल के शानदार तूफानी शतक की बदौलत दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक दो विकेट के नुकसान पर 214 रन बना लिए थे। तीसरे दिन मेहमान टीम अपने कुल योग में 98 रन जोड़कर पेवेलियन लौट गई।

दूसरे दिन नाबाद लौटने वाले रामनरेश सरवन अपने पुराने योग में एक भी रन नहीं जोड़ सके और 42 रन के व्यक्तिगत योग पर बोलिंगर के शिकार बने। उनके साथ नाबाद रहने वाले नरसिंह देवनारायन 18 रन बनाकर आउट हुए।

ब्रेंडन नैश ने हालांकि 91 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 48 रनों की आकर्षक पारी खेली लेकिन दूसरे बल्लेबाजों का साथ नहीं मिल पाने के कारण वह ज्यादा आत्मविश्वास से बल्लेबाजी नहीं कर सके। ब्रावो ने 26 रनों का योगदान दिया।

विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश रामदीन (8), बेन (3), रवि रामपाल (0) और टांग (2) ने निराश किया। क्रेमर रॉच खाता खोले बगैर नाबाद लौटे। आस्ट्रेलिया की ओर से मिशेल जानसन ने भी दो विकेट चटकाए।

तीन मैचों की श्रृंखला में मेजबान टीम 1-0 से आगे चल रही है। उसने ब्रिस्बेन में खेला गया पहला टेस्ट मैच एक पारी और 65 रनों से जीता था। एडिलेड में खेला गया दूसरा टेस्ट बराबरी पर छूटा था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:28 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+