गौतम गंभीर भी पेवेलियन लौटे (लीड-2)
गंभीर दो रन बनाने के बाद दुर्भाग्यपूर्ण ढंग से रन आउट हुए। सचिन तेंदुलकर द्वारा खेले गए शॉट पर रन लेने के प्रयास में गंभीर क्रिज तक पहुंचने ही वाले थे कि अचानक एक श्रीलंकाई क्षेत्ररक्षक उनके रास्ते में आ गया। इसी बीच, एंजेलो मैथ्यूज के सीधे थ्रो ने गिल्लियां बिखेर दीं।
इससे ठीक पहले भारतीय टीम ने चार रन के कुल योग पर सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग का विकेट गंवाया था। तेज गेंदबाज चनाका वेलेगेदारा द्वारा फेंके गए मैच के पहले ओवर की पहली ही गेंद पर चौका जड़कर शानदार शुरुआत करने वाले सहवाग चौथी गेंद को ठीक से पढ़ नहीं सके और बाहर जाती गेंद पर बल्ला लगा बैठे।
विकेट के पीछे खड़े मेहमान कप्तान कुमार संगकारा ने इसे लपकने में कोई गलती नहीं की। सहवाग ने राजकोट में खेले गए पहले मुकाबले में 102 गेंदों पर शानदार 146 रन बनाए थे।
खबर लिखे जाने तक भारतीय टीम ने सात ओवरों की समाप्ति तक दो विकेट के नुकसान पर 26 रन बनाए थे। सचिन तेंदुलकर 21 गेंदों पर एक चौके की मदद से 15 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि विराट कोहली ने चार रन बनाए थे।
भारतीय टीम इस श्रृंखला में 1-0 से आगे चल रही है। उसने राजकोट में मंगलवार को खेला गया पहला मुकाबला 3 रन से जीता था। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 414 रन बनाए थे जबकि अंतिम गेंद फेंके जाने तक श्रीलंकाई टीम 411 रन ही बना सकी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications